केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय के अधिकारियों ने की संग्रहालय की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति की सराहना

रायपुर, 22 अक्टूबर 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से होगा शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का लोकार्पण
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से होगा शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का लोकार्पण
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से होगा शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का लोकार्पण

नवा रायपुर अटल नगर में देश के प्रथम डिजिटल संग्रहालय का लोकार्पण शीघ्र ही होने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से एक नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर इस संग्रहालय का लोकार्पण होगा। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, नवा रायपुर के परिसर में निर्मित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय के लोकार्पण के मद्देनजर आज संचालक, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार श्रीमती दीपाली मासिरकर द्वारा संग्रहालय के लोकार्पण की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस मौके पर आयुक्त डॉ. सरांश मित्तर, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की संचालक श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की संचालक श्रीमती दीपाली मासिरकर ने डिजिटलीकरण के लाईट व्यवस्था, सेल्फी प्वाइंट इत्यादि कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा के साथ मुलाकात कर संग्राहलय के लोकर्पण के लिए सभी इंतजाम के संबंध में जानकारी ली। गौरतलब है कि यह संग्रहालय नई पीढ़ियों को आदिवासियों के स्वतंत्रता विद्रोह की याद दिलाता रहेगा। यह ना सिर्फ आदिवासी वर्गों के लिए बल्कि देश-विदेश के लोगों के लिए भी प्रेरणास्पद होगा।

इस संग्रहालय में डिजिटल माध्यम से आदिवासी समाज के विद्रोहों और उनके नायकों की गाथा की प्रस्तुति संग्रहालय का विशेष आकर्षण रहेगी। पूरे संग्रहालय परिसर को सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है। संग्रहालय छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज के ऐतिहासिक गौरव गाथा, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। इस संग्रहालय में स्वतंत्रता आंदोलन के समय छत्तीसगढ़ में हुए 14 आदिवासी विद्रोहों एवं 02 सत्याग्रह- जंगल सत्याग्रह एवं झंडा सत्याग्रह की जीवंत झलक देखने और सुनने को मिलेगी। संग्रहालय के लोकार्पण के लिए साज-सज्जा का कार्य अंतिम चरण में है। भारत सरकार के केन्द्रीय जनजाति मंत्रालय के अधिकारियों ने आज इस संग्रहालय का अवलोकन कर इसकी भव्यता और जीवंत प्रस्तुति की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *