सूरज की रोशनी से चमका घर, बिजली बिल से मिली राहत

रायपुर,

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले के लोगों के लिए राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया माध्यम बन रही है। इस योजना के तहत अब शहर ही नहीं, बल्कि गांवों के घर भी सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं। इससे लोगों को बिजली बिल से राहत मिलने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है।

        मुंगेली विकासखंड के ग्राम रोहराखुर्द निवासी केशव सिंह राजपूत ने योजना का लाभ लेते हुए अपने घर की छत पर 2 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया है। पहले उनके घर में बिजली आपूर्ति अनियमित रहती थी और हर महीने बिजली बिल भी ज्यादा आता था। योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया और सब्सिडी के साथ सोलर सिस्टम लगवाया।

        अब उनके घर में नियमित बिजली मिल रही है और बिजली बिल की चिंता भी खत्म हो गई है। केशव सिंह कहते हैं कि यह योजना न केवल आर्थिक राहत दे रही है, बल्कि लोगों को स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के लिए भी प्रेरित कर रही है।

        योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार और केन्द्र सरकार द्वारा संयुक्त रूप से 1 किलोवाट सोलर सिस्टम पर 45 हजार रुपए, 2 किलोवाट पर 90 हजार रुपए और 3 किलोवाट या अधिक क्षमता का सोलर प्लांट लगाने पर 1.08 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसके लिए बैंक के माध्यम से आसान किश्तों में ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे आम लोगों के लिए सौर ऊर्जा अपनाना आसान हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *