’’मैक में राष्ट्रीय स्काउट गाइड का 75वां स्थापना दिवस मनाया गया’’

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज समता कॉलोनी, रायपुर में राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड (रोवर रेंजर) का स्थापना दिवस मनाया गया। 

राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड की स्थापना 7 नवंबर 1950 को स्वतंत्र भारत में जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद तथा मंगल दास पकवासा के द्वारा की गई। हर वर्ष राष्ट्रीय स्काउट गाइड स्थापना दिवस मैक महाविद्यालय में रोवर रेंजर, इंचार्ज छात्र-छात्राओं के द्वारा मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि श्री सत्यनारायण शर्मा जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारत स्काउट एवं गाइड, श्री राजेश अग्रवाल कार्यकारणी अध्यक्ष, भारत स्काउट एवं गाइड (चेयरमेन मैक कॉलेज), वरिष्ठ पदाधिकारीगण श्री जी. स्वामी जी जिला अध्यक्ष, श्री सुरेश शुक्ला जी जिला मुख्य आयुक्त, श्रीमती सरिता पाण्डेय (मैंक रेंजर लीडर), डॉ एम. एस. मिश्रा (प्राचार्य मैक कॉलेज), सुश्री शिवंागी मिश्रा (एडमिनिस्ट्रेटर, मैक कॉलेज) एवं सभी विभाग के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। 

मैक छत्तीसगढ का एकमात्र महाविद्यालय है जहाँ रोवर रेंजर्स सन् 2010 से संचालित है तब से लगातार छात्र-छात्राओं की सहभागिता रहती है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ किया गया। चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल ने मैक रोवर रेंजर छात्र-छात्राओं को पूरे वर्ष के कार्य की सराहना की और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों मंे उनकी आगे की भागीदारी के लिए उनकी टीम को प्रेरित किया एवं छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसके साथ मैक महाविद्यालय कें रोवर रेंजर, इंचार्ज, छात्र-छात्राओं के द्वारा रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के निवास में जाकर स्थापना दिवस मनाया एवं ‘झंडा‘ स्टिकर लगाया गया। श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया एवं स्काउट और गाइड (रोवर रेंजर) का स्थापना दिवस की शुभकामनांए दी।

इस स्थापना दिवस अवसर को रोवर रेंजर के छात्र-छात्राओं द्वारा समारोह में उपस्थित समस्त अतिथियों,विभागाध्यक्ष और समस्त शिक्षकों को ‘झंडा‘ स्टिकर लगाया गया। पूरे कार्यक्रम का समन्वय महाविद्यालय के रोवर रेंजर्स लीडर डॉ. डिग्रीलाल पटेल, श्री अभिजीत चक्रवर्ती, श्री गोपीराम सोनकर, सुश्री नीलिमा निषाद और महाविद्यालय के रोवर रेंजर टीम के सभी छात्रों के मार्गदर्शन में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *