
रायपुर। नारी की शक्ति, सौंदर्य और आत्मविश्वास को समर्पित कलांजलि एरा गोल्डन ग्लोरी अवार्ड 2026 का आयोजन राजधानी रायपुर में अत्यंत भव्य एवं गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। दक्षिण भारतीय थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों के माध्यम से नारी के विविध स्वरूपों को मंच पर प्रस्तुत किया गया, जिसमें 40 से ज्यादा प्रतिभागीयों ने मिस/मिसेज/डिजाइनर/मेक अप आर्टिस्ट/किड्स तथा मिस्टर केटेगरी में भाग लिया। आयोजन का संचालन उम्मीद की एक किरण संस्था द्वारा किया गया तथा शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री लक्ष्मी नारायण जी,गीता वर्मा, दीपक्षा जैन,आलिया परवीन, कल्पना शुक्ला,प्रीति रानी,सैयद सलमा जी एवं सेलिब्रिटी अतिथि डॉ अंजली पवार उपस्थित रहीं। आयोजक उमा कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, समाज को सकारात्मक दिशा देना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। रनवे शो में विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा विशेष आकर्षण रही। कार्यक्रम में कलांजलि युग 2026 सहित विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया।