मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

रायपुर/

मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के रंगों से बुधवार को लखनपुर का साक्षरता मिनी स्टेडियम सराबोर हो उठा। जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित ब्लॉक स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव ‘करमा महोत्सव’ में पारंपरिक लोकगीतों और मांदर की गूंजती थाप ने ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर उत्साह और उमंग से झूम उठा। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे जनजातीय कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने भी कलाकारों के साथ करमा नृत्य में शामिल होकर जनजातीय संस्कृति के प्रति अपनी आत्मीयता और उत्साह का परिचय दिया।

मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर : मंत्री राजेश अग्रवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनजातीय समाज की लोककला, संस्कृति और परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर हैं। इन परंपराओं का संरक्षण करना और इन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि करमा महोत्सव जैसे आयोजन जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा और पारंपरिक कला का प्रदर्शन करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। साथ ही ऐसे आयोजनों से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलती है। उन्होंने सभी प्रतिभागी कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता दलों को पुरस्कार प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *